गुरुवार, 7 मई 2009

Loksangharsha: स्वर्ग धरती पे उतरा किए



अश्रु नयनो से ढलका किए।
छन्द औ गीत निकला किए॥

मन सदा ही भटकता रहा-
भंग अधरों से निकला किए॥

झूठ दर्पण ने बोला नही-
अपने चेहरे ही बदला किए ॥

प्राण संकट में है और वो-
बिखरी अलके संवारा किए॥

यूं न कुचलो मेरी आस्था-
हम तो सपनो में बहला किए॥

वस्त्र शव का न धूमिल हुआ-
जीव काया ही बदला किए॥

पीर में मन ये जब-जब लगा -
स्वर्ग धरती पे उतरा किए ॥

डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल 'राही'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपके टिप्पणी करने से उत्साह बढता है

प्रतिक्रिया, आलोचना, सुझाव,बधाई, सब सादर आमंत्रित है.......

काशिफ आरिफ

Related Posts with Thumbnails