प्रिये दोस्तों, पाठको और आलोचकों
सबको मेरा प्यार भरा सलाम, बड़े दुःख के साथ मुझे आप लोगो को सूचित करना पड़ रहा है की कुछ दिनों के लिए मुझे अपने प्रिये ब्लॉग से दूर रहना पड़ेगा.... पता नही कुछ दिनों से लगातार सर मे दर्द था डॉक्टर को दिखाया तो उसने सारी बात बताने के बाद एक शिफुगा छोड़ दिया की मैं बिल्कुल अपने कंप्यूटर से दूर रहूँ। यह सुनने के बाद मेरे पिताजी ने साफ़ तौर पे कह दिया की आप कंप्यूटर रूम के अन्दर कदम भी नहीं रखेगे, उनके कहने के बाद मेरे दिल पे क्या बीत रही यह सिर्फ़ मैं ही जानता हूँ । अब क्या करे हमारे वालिद है उनकी तो माननी पड़ेगी । इसीलिए मैं अभी कुछ दिनों की छुट्टी पर जा रहा हूँ बहुत जल्द वापस आऊंगा.... फिर भी सबसे नज़रे बचाकर यह पोस्ट तो लिख ही दी ।
अच्छा अब मैं चलता हूँ बहुत जल्द वापस आऊँगा ।
खुदा हाफिज़ ....आप लोग अपना ख्याल रखियेगा ...
काशिफ आरिफ शम्सी
"हमारा हिन्दुस्तान"