धर्म, जात - पात को एक तरफ़ रख कर हिन्दुस्तान को एक सूत्र के पिरोने की कोशिश....
राम मंदिर आंदोलन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राम मंदिर आंदोलन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 23 अक्टूबर 2010
हिन्दुओं ने राम मन्दिर के लिये बाबरी मस्ज़िद तो तोड दी। शिव मन्दिर के लिये "ताजमहल" कब तोड रहे हैं? Ram Mandir, Shiv Temple, Babri Masjid, Ayoudya,
६ दिसम्बर ’९२ को हिन्दुओं ने बाबरी मस्ज़िद को शहीद किया और कहा कि हमने भारत और हिन्दु धर्म के माथे से कलंक मिटा दिया। तब से हर साल ६ दिसम्बर ’९२ को सारा हिन्दु समाज "शौर्य दिवस" मनाता है। इस मसले पर हर इंसान की तर्क अलग है और राय अलग है...आप जिसे सुनेंगे उसके पास एक नई कहानी होगी।
कोई कहता है कि वो मस्ज़िद इस्लाम के नाम पर कलंक थी, कोई कुछ कह्ता है। बरहाल मैं आज इस मसले पर बात नही करुंगा कि वहां बाबरी मस्ज़िद से पहले मस्ज़िद थी या राम मन्दिर (?) था।
बुधवार, 20 अक्टूबर 2010
बाबरी मस्जिद से पहले भी वहां मस्जिद ही थी - डा. सूरजभान Babri Masjid Demolition, Ram Mandir, Ayoudhya
रामजन्मभूमि -बाबरी मस्जिद विवाद, काफी समय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय (लखनऊ पीठ) के सामने विचाराधीन है। उच्च न्यायालय फिलहाल इस प्रश्न पर साक्ष्यों की सुनवाई कर रहा है कि 1528 में बाबरी मस्जिद के बनाए जाने से पहले, वहां कोई हिंदू मंदिर था या नहीं? हालांकि दोनों पक्षों के गवाहों से काफी मात्रा में साक्ष्य दर्ज कराए जा चुके थे, उच्च न्यायालय ने यह तय किया कि विवादित स्थल पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से खुदाई कराई जाए। इस खुदाई के लिए आदेश जारी करने से पहले अदालत ने, संबंधित स्थल का भू-भौतिकी सर्वेक्षण भी कराया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के ही आमंत्रण पर, तोजो विकास इंटरनेशनल प्राइवेट लि. नामक कंपनी ने, जिसका कार्यालय नई दिल्ली में कालकाजी में है, रिमोट सेसिंग की पद्धति से भूगर्भ सर्वेक्षण किया था।
सोमवार, 28 दिसंबर 2009
6 दिसम्बर 92 से पहले जनसत्ता अखबार ने की कारसेवा. Karsewa Of Jansatta Before 6 December 92
मेरी बाबरी सिरीज़ मे मैंने आप लोगो के सामने काफी चीज़े रखी, काफी पहलु रखे. बाबरी विध्वंस मे कारसेवको (उप्दार्वियौं) की भूमिका के बारे मे सबको जानकारी है लेकिन इतने लोगो को जमा करना, उनको ट्रेनिंग देना ये सब तो साधू-संतो के जिम्मे था लेकिन मीडिया ने भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी, खासकर "जनसत्ता" अखबार ने।
जनसत्ता ने भी कारसेवा की थी तथा कारसेवको के अन्दर ऊर्जा भरने का काम किया था।
भागलपुर दंगे, मेरठ के मलियाना कांड, जयपुर दंगे, दिवराला सती कांड, मंडल विरोधी आंदोलन और मंदिर के आंदोलन के दौरान जनसत्ता की भूमिका पर आज गर्व कर पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। जनसत्ता ही क्यों, इस दौरान मीडिया के काफी बड़े हिस्से की भूमिका बेहद बुरी थी। ये भी बेहद महत्वपूर्ण है कि मीडिया के पक्षपात में शिकार लगभग हमेशा अल्पसंख्यक, महिलाएं, दलित और पिछड़े ही बनते हैं। मिसाल के तौर पर आरक्षण के बारे में कभी भी कोई रिपोर्ट सवर्णों के खिलाफ पक्षपात नहीं करती।

बुधवार, 23 दिसंबर 2009
बाबरी विध्वंस विडियों भाग - 2 (हिन्दु समर्पित) Babri Demolition Video Part - 2
मैनें अपनी बाबरी सिरिज़ में एक लेख में बाबरी विध्वंस विडियों... का ज़िक्र किया था वो विडियों T.V. Tuner से रिकार्ड किया गया था। उस विडियों में बाबरी विध्वंस का पुरा तयशुदा कार्यक्रम नही था। मुझे एक नया विडियो मिला जो बाकायदा एक कम्पनी द्वारा सी.डी. के रुप में हिन्दु बहुल इलाको में बेचा जा रहा है।
इस वीडियो में पहली बार ऐसा सबुत मिला है जिसमें विहिप के नेताओं को कारसेवकों (उपद्रवियों) को कन्ट्रोल करता हुआ देखा गया है (ये नोटंकी भी अच्छी लगी) बरहाल इस विडियो में साफ़-साफ़ दिखाया गया है कि किस तरह से बाबरी मस्जिद को गिराया गया।
इस सी.डी. की विडियो में हर लिहाज़ से कोशिश की गयी है भाजपा, विहिप और संघ को बेकुसुर साबित करने की और संघ, भाजपा और विहिप के नेताओं के बयानों के अनुसार ये साबित करने की कोशिश की गयी है बाबरी विध्वंस भावनाओं का बहाव था।

सोमवार, 21 दिसंबर 2009
अटल बिहारी वाजपेयी भी बाबरी विध्वंस के दोषी हैं... भाग - 2 Atal Bihari Vajpayee Is Also Guilty Of Babri Demolition Part - 2 (Video)
बाबरी विध्वंस के लेखों की सीरिज़ में मैनें सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी भी बाबरी विध्वंस के दोषी हैं... था इस लेख में मैनें अटल जी के लखनऊ में दिये गये भाषण का ज़िक्र किया था। अब मुझे उस भाषण की विडियो मिल गया है। इस विडियो में आप अटल बिहारी जी का एक अलग रुप देखेंगे... बहुत से लोग उन्हे गम्भीर नेता समझते है (उनमें मैं भी शामिल हूं) इस विडियो में वो जिस तरह से भाषण दे रहे है वो रवैया बहुत चौंकाने वाला है....
आप लोग भी देखें.....
आप लोग भी देखें.....
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2009
बाबरी विध्वंस विडियों... Babri Masjid Demolition, Ram Mandir, Ayoudya,
6 दिसम्बंर 1992 को बाबरी विध्वंस के दिन इस घिनोनें काम के साजिशकर्ताओं ने सम्पर्क के सारे साधन काट दिये थे, पत्रकारों को उस इलाके से दुर कर दिया गया था, फ़ोन लाइन्स काट दी गयी थी, सम्पर्क के सारे साधन खत्म कर दिये गये थे। इस सब के बाद सिर्फ़ कुछ ही पत्रकारों द्वारा मकानों की छतों तथा दुर से लिये गये फ़ुटेज और कुछ ही तस्वीरे ही बाकी बची है। उन्ही फ़ुटेज में से एक फ़ुटेज यहां पेश कर रहा हूं........
रविवार, 6 दिसंबर 2009
पी.वी. नरसिम्हा राव और कांग्रेस सरकार भी दोषी है बाबरी विध्वंस के... P.V. Narsimha Rao & Congress Was Also Guilty Of Babri Demolition
लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट में भाजपा और संघ के लोगों को दोषी माना है बाबरी विध्वंस का लेकिन क्यौंकि ये रिपोर्ट कांग्रेस शासन में आयी है तो इस लिहाज़ से इसका असर उस पर पडना लाज़मी था और पडा भी. जस्टिस लिब्राहन ने अपनी लगभग एक हज़ार पेज की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी को निर्दोष माना है जोकि गलत है क्यौंकि पी.वी. नरसिम्हा राव जी को सब कुछ पता था और वो इस साजिश में दिली तौर पर शामिल थे।
उन दिनों केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और पी.वी. नरसिम्हा राव जी प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री जी और केन्द्र सरकार बाबरी को बचाने के लिये कितना गंभीर था इसके बारे में फ़ैज़ाबाद के वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह जी बता रहें है उनके अनुसार, "उन्होने इस संबंध में 27 नवंबर 1992 को ही प्रधानमंत्री और मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह को बता दिया था कि बाबरी मस्जिद गिराने की पूरी योजना तैयार हो गई है। तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह ने जब पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार से इस्तीफ़ा दिया था, तो तीसरा मुद्दा इसे भी बनाया था कि मैंने फ़ैक्स ग्रह मंत्री को भेज दिया था, लेकिन सुरक्षा के लिये सरकार ने कोई कदम नही उठाया।"

सदस्यता लें
संदेश (Atom)