संस्कृति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संस्कृति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 अक्टूबर 2009

बदलती भारतीय सभ्यता... टी-शर्ट पर अश्लील और व्यस्क सन्देश... सही या गलत?? Adult And Porn Messages On T-Shirt's... Indian Culture Is Changing... Right Or Wrong??

(वैधानिक चेतावनी :-  इस लेख की भाषा को देखकर विचलित ना हो, और इस लेख भाषा को नज़रअंदाज़ करते हुये इसके विषय को समझे..!!! मैं ये नही चाहता की एक बार फ़िर मुझ पर पोर्न परोसने का इल्ज़ाम लगें... इस लेख का विषय ही ऐसा है की इन शब्दों के बिना इस बात की गम्भीरता का अन्दाज़ा नही होगा..  फ़िर भी ऐसे शब्दों के लिये माफ़ी चाहता हूं)


टी-शर्ट आज के दौर का सबसे सस्ता, सबसे आरामदायक, सबसे ज़्यादा वैरायटी में मिलने वाला परिधान है, ये वो परिधान है जिसमें ज़रा सा बदलाव करते ही ये बिल्कुल अलग दिखने लगता है। इस परिधान का भारत में आने का सही वक्त तो नही पता लेकिन जब से ये परिधान भारत में आया है युवाओं को बहुत पसंद रहा है ये खासतौर से युवाओं के लिये ही बनता है।


पहले टी-शर्ट को भारत में लडकीयां नही पहनती थी लेकिन अब ये आम हो गया है...पहले ये बिल्कुल सादी और एक रंग में हुआ करती थी, फ़िर इसके रंग बदले, पिछ्ले कुछ सालो से इसका इस्तेमाल सन्देश लिखने के लिये लोग और कम्पनियां कर रही हैं। पहले पहल बहुत अच्छे अच्छे सन्देश लिखे गये जैसा इस तस्वीर में दिख रहा है,  ये सन्देश खासतौर पर जागरुकता के सन्देश हुआ करते थे।

मंगलवार, 12 मई 2009

यह क्या है ? -2

भाजपा और आर्गनाइज़र की इस गोल-गोल जलेबी का ,जिसे वह बड़ा ही सम्मानजनक दार्शनिक-वैचारिक रूप देने का प्रयत्न कर रहे है,मतलब अगर साफ़ -सीधी वैचारिक -राजनैतिक भाषा में निकला जाए तो इस प्रकार है-

भारत की सभ्यता और संस्कृति केवल हिन्दुओं ने बनाई (वह भी केवल उपरी वर्णों /जातियों ने क्योंकि निचली और अछूत जातियों को तो भाजपा पसंद नही करता!) ,भारत में कोई मिलीजुली संस्कृति सभ्यता नही,आजादी के बाद भारत ने धर्मनिरपेक्षता और सर्वधर्म समभाव के रास्ते पर चलकर भारी गलती की और जनता की संवेदनाओ को ठेस पहुंचाई और इसी देश में आतंकवाद और सम्प्रदायवाद पैदा हुआ! होना यह चाहिए था की देश के शासको को भाजपा-मार्का सम्प्रदायवाद अपनाना चाहिए था ।
इस प्रकार भाजपा -आर एस एस बड़ी चालाकी से एक जटिल और पाखंडपूर्ण विचार प्रणाली के रूप में अपनीसांप्रदायिक ,विभाजनकारी विचारधारा विकसित करने की कोशिश कर रही है। उसे बड़ी चालाकी से इस प्रकार पेशकिया जा रहा है की असलियत का पता भी न चले और असली मूल दक्षिणपंथी प्रतिक्रिया का सांप्रदायिक फॉसिस्ट रूप लोगो के मस्तिष्क में घर कर जाए! इसी के लिए 'भारत' 'इंडिया' 'भारतमाता' इत्यादि का प्रयोगकिया जा रहा है,मोहरों के रूप में। - यह दक्षिणपंथी प्रतिक्रिया की विचारधारा बड़ी धूर्तता से दूसरे मतों,विश्वशो,धर्मो,आन्दोलनों पर चोट कर रही है। इनका उद्देश्य देश और राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष ताने बाने को छिन्न भिन्न करना,उन शक्तियों में फूट डालना है। भाजपा भक्ति और सूफी आंदोलनों एवं दर्शनों का उल्लेख नही करती है। क्योंकि वे भारत की मिलीजुली सभ्यता -संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती थी।
हिटलर ने भी 'शुद्ध ज़र्मन आर्यों ' को सारी दुनिया में फ्रैलने का नारा दिया था ! श्रीलंका ,इंडोनेशिया ,जापान में हिंदू पूजा स्थलों का उल्लेख किया गया है लेकिन इस्लामी,बौध ,इसाई तथा अन्य स्थानों का नही । यह है उनका कुटुंब ! वे गुजरात और कंधमाल को सारे विश्व में फैलाना चाहते है।
'वसुधा'(धरती) की बात तो छोड़ दीजिये,भाजपा हमारे ही देश के कुटुंब को छोटा करना चाहती है। आजादी के बाद हमारे देश का मजबूत धर्मनिरपेक्ष राजनैतिक और सामाजिक ढांचा इतना गहरा तथा मजबूत है की उनके रास्ते में रोड़ा साबित हो रहा है । उसे हटाने के बाद ही सांप्रदायिक एजेंडा पूरी तरह लागू हो सकता है।

-अनिल राजिमवाले
मो- 09868525812
Related Posts with Thumbnails