Lifestyle लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Lifestyle लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 अक्टूबर 2009

बदलती भारतीय सभ्यता... टी-शर्ट पर अश्लील और व्यस्क सन्देश... सही या गलत?? Adult And Porn Messages On T-Shirt's... Indian Culture Is Changing... Right Or Wrong??

(वैधानिक चेतावनी :-  इस लेख की भाषा को देखकर विचलित ना हो, और इस लेख भाषा को नज़रअंदाज़ करते हुये इसके विषय को समझे..!!! मैं ये नही चाहता की एक बार फ़िर मुझ पर पोर्न परोसने का इल्ज़ाम लगें... इस लेख का विषय ही ऐसा है की इन शब्दों के बिना इस बात की गम्भीरता का अन्दाज़ा नही होगा..  फ़िर भी ऐसे शब्दों के लिये माफ़ी चाहता हूं)


टी-शर्ट आज के दौर का सबसे सस्ता, सबसे आरामदायक, सबसे ज़्यादा वैरायटी में मिलने वाला परिधान है, ये वो परिधान है जिसमें ज़रा सा बदलाव करते ही ये बिल्कुल अलग दिखने लगता है। इस परिधान का भारत में आने का सही वक्त तो नही पता लेकिन जब से ये परिधान भारत में आया है युवाओं को बहुत पसंद रहा है ये खासतौर से युवाओं के लिये ही बनता है।


पहले टी-शर्ट को भारत में लडकीयां नही पहनती थी लेकिन अब ये आम हो गया है...पहले ये बिल्कुल सादी और एक रंग में हुआ करती थी, फ़िर इसके रंग बदले, पिछ्ले कुछ सालो से इसका इस्तेमाल सन्देश लिखने के लिये लोग और कम्पनियां कर रही हैं। पहले पहल बहुत अच्छे अच्छे सन्देश लिखे गये जैसा इस तस्वीर में दिख रहा है,  ये सन्देश खासतौर पर जागरुकता के सन्देश हुआ करते थे।

बुधवार, 29 जुलाई 2009

"ग्लोबल वार्मिंग क्या है? "ग्लोबल वार्मिंग" का असर हमारी जीवन शैली पर...! What is "Global Warming"? "Global Warming's" Effects On Our Lifestyle...!!!!




Global Warming ग्लोबल वार्मिंग का असर हमारी जीवन शैली पर आज के दौर का सबसे बडा सवाल। आज के वक्त में शायद ही कोई ऐसा पढा-लिखा इंसान होगा जिसको ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पता ना हो लेकिन फिर भी अगर किसी को ना पता हो तो उसके लिये मैं बता देता हूं। आदमी के द्वारा पैदा किये गये प्रदुषण (ग्रीन हाउस गैसों) से पर्थ्वी के बढते हुए औसत तापमान को ग्लोबल वार्मिंग कहते है जिसकी वजह से अंटार्टिका में बर्फ़ पिघल रही है और भारत में हिमालय पर बर्फ़ पिघल रही है और समुंद्र का जलस्तर बढता जा रहा है। आज सब लोगों को "ग्लोबल वार्मिंग" के बारे में अच्छी तरह से पता है लेकिन लोग उसे अच्छी तरह से जानते नही है। कुछ अजीब नही है की राह चलते आप सुने किसी को "बढती गर्मी" और तेज चलती हवाओं के बारे में शिकायत करते हुऎ और फ़ौरन उसकी टिप्पणी भी "अरे भई ग्लोबल वार्मिंग है"।

Related Posts with Thumbnails