हमारा हिन्दुस्तान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हमारा हिन्दुस्तान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 अक्टूबर 2009

बदलती भारतीय सभ्यता... टी-शर्ट पर अश्लील और व्यस्क सन्देश... सही या गलत?? Adult And Porn Messages On T-Shirt's... Indian Culture Is Changing... Right Or Wrong??

(वैधानिक चेतावनी :-  इस लेख की भाषा को देखकर विचलित ना हो, और इस लेख भाषा को नज़रअंदाज़ करते हुये इसके विषय को समझे..!!! मैं ये नही चाहता की एक बार फ़िर मुझ पर पोर्न परोसने का इल्ज़ाम लगें... इस लेख का विषय ही ऐसा है की इन शब्दों के बिना इस बात की गम्भीरता का अन्दाज़ा नही होगा..  फ़िर भी ऐसे शब्दों के लिये माफ़ी चाहता हूं)


टी-शर्ट आज के दौर का सबसे सस्ता, सबसे आरामदायक, सबसे ज़्यादा वैरायटी में मिलने वाला परिधान है, ये वो परिधान है जिसमें ज़रा सा बदलाव करते ही ये बिल्कुल अलग दिखने लगता है। इस परिधान का भारत में आने का सही वक्त तो नही पता लेकिन जब से ये परिधान भारत में आया है युवाओं को बहुत पसंद रहा है ये खासतौर से युवाओं के लिये ही बनता है।


पहले टी-शर्ट को भारत में लडकीयां नही पहनती थी लेकिन अब ये आम हो गया है...पहले ये बिल्कुल सादी और एक रंग में हुआ करती थी, फ़िर इसके रंग बदले, पिछ्ले कुछ सालो से इसका इस्तेमाल सन्देश लिखने के लिये लोग और कम्पनियां कर रही हैं। पहले पहल बहुत अच्छे अच्छे सन्देश लिखे गये जैसा इस तस्वीर में दिख रहा है,  ये सन्देश खासतौर पर जागरुकता के सन्देश हुआ करते थे।

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2009

मैंने अपना ब्लॉग वापस ले लिया है !!!

प्रिये दोस्तों और पाठको,

पिछले कुछ समय से मेरा यह ब्लॉग "हमारा हिन्दुस्तान" मेरे एक दोस्त के अधिकार मे था जिसने काफ़ी विवाद पैदा किए थे, वो न चाहते हुए भी विवादों मे पढ़ जाता था...

अब मेरे घर पर इन्टरनेट लग गया है इसीलिए मैंने अपना ब्लॉग उससे वापस ले लिया है तो कृपया करके इस ब्लॉग से ताल्लुक रखने वाली हर बात के लिए आप मुझसे संपर्क करे ....

मेरा ईमेल एड्रेस है :- kashifhotcolddrink@yahoo.co.in
kashifhotcolddrink@gmail.com

साभार
काशिफ आरिफ शम्सी
आगरा
Related Posts with Thumbnails